ट्रंप ने सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए मांगा मस्क का साथ; स्पेसएक्स प्रमुख ने बाइडेन को फटकारा
HighLights
- सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 8 महीने से फंसे।
- अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं के कारण देरी।
- मस्क ने बाइडन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।
वर्ल्ड डेस्क, इंदौर। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोच पिछले आठ महीने से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। यह अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक चौंकाने वाली घटना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर सुरक्षित लौटाने के लिए टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क से मदद मांगी है।
इस मुद्दे पर मस्क ने पूर्व राष्ट्रपति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बाइडन प्रशासन को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करने में विफल साबित हुआ।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी में देरी
- सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से आईएसएस गए थे। आईएसएस पर पहुंचने के बाद अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याएं हो गईं, जिससे उनकी वापसी में देरी हुई है।
- नासा और बोइंग ने इन समस्याओं को खत्म करने के लिए महीनों तक काम किया। इसका कोई नतीजा नहीं निकला, तो यह तय हुआ कि स्टारलाइनर को चालक दल के साथ पृथ्वी पर लाना बहुत मुश्किल होगा।
एलोन मस्क से ट्रंप ने मांगी मदद
- राष्ट्रपति ट्रंप ने अब इस मुद्दे को सुलझाने के लिए स्पेसएक्स से मदद मांगी है। मस्क ने ट्विटर (अब एक्स) पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति ने स्पेस एक्स से स्पेश स्टेशन पर फंसे 2 अंतरिक्ष यात्रियों को जल्द से जल्द घर लाने के लिए कहा है। हम ऐसा करेंगे।
- मस्क ने आरोप लगाया कि बाइडेन प्रशासन ने अंतरिक्ष यात्रियों को इतने लंबे समय तक आईएसएस पर फंसा रहने दिया, जबकि नासा ने स्पेसएक्स को उनको वापस लाने के लिए महीनों पहले शामिल किया था।
— Elon Musk (@elonmusk) January 28, 2025
सितंबर 2024 में मिशन में स्पेसएक्स को किया था शामिल
सितंबर 2024 में नासा ने घोषणा की कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी के लिए स्पेसएक्स को क्रू-9 मिशन पर शामिल किया जाएगा। इस मिशन के अंत में फरवरी 2025 में दोनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटेंगे।
ट्रंप ने सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए मांगा मस्क का साथ; स्पेसएक्स प्रमुख ने बाइडेन को फटकारा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
Follow Us