Sport : CSK अब अपने इन 3 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, लिस्ट में 2 भारतीय और 1 विदेशी शामिल #INA

CSK Can Release 3 Players After IPL 2026: आईपीएल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निराशाजनक रहा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हार मिली. इसी के साथ CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. फ्रेंचाइजी की शुरुआत भले ही अच्छी न रही हो, लेकिन आईपीएल 2026 में सीएसके ने कमाल की वापसी की थी और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. अंक तालिका में 7वें स्थान पर रहते हुए चेन्नई ने टूर्नामेंट का अंत किया है. मगर, इस निराशाजनक सीजन के बाद फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को बाहर कर सकती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी अब रिलीज कर सकती है.
डेवाल्ड ब्रेविस
IPL 2026 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स डेवाल्ड ब्रेविस को भी बाहर का रास्ता दिखा सकती है. डेवाल्ड के लिए ये सीजन बेहद निराशाजनक रहा है. ब्रेविस वैसे तो अपने आक्रामक शॉट्स के साथ टीम को स्थिरता देते हैं, लेकिन इस सीजन में वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. प्रदर्शन की बात करें, तो इस सीजन बेबी एबी ने 11 मुकाबले खेले, जिसमें 127.97 की स्ट्राइक रेट और 18.88 के औसत से सिर्फ 151 रन बनाए. ऐसे में अब चेन्नई सुपर किंग्स इस विदेशी खिलाड़ी को रिलीज करने का विचार बना सकती है.
प्रशांत वीर
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. टीम को उम्मीद थी कि प्रशांत अपनी दमदार बल्लेबाजी से टीम को मैच जिताएंगे. इतना ही नहीं प्रशांत वीर को तो रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट भी माना जा रहा था. मगर, ऐसा नहीं हो सका.
जी हां, ऑलराउंडर खिलाड़ी प्रशांत वीर ने इस सीजन 6 मुकाबले खेले, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 134.33 की स्ट्राइक रेट और 45 के औसत से 90 रन बनाए. उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी भी की, लेकिन वह विकेट लेने में नाकाम रहे. ऐसे में इस महंगे खिलाड़ी को रिलीज करके चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2027 के ऑक्शन से किसी दूसरे खिलाड़ी को खरीद सकते हैं.
The pride will come back stronger and with more Yellove! 🦁💛
Until then, #WhistlePodu pic.twitter.com/QO1nCf3BNz— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 22, 2026
मुकेश चौधरी
चेन्नई सुपर किंग्स जिन खिलाड़ियों को रिलीज करने के बारे में सोच सकती है, उसमें तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी का नाम भी शामिल है. मुकेश ने इस सीजन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. आंकड़ों की बात करें, तो मुकेश चौधरी ने IPL 2026 में 8 मुकाबले खेले, जिसमें 31.13 के औसत से 8 विकेट चटकाए. इस गेंदबाज ने 8.89 की इकोनॉमी से रन भी लुटाए. ऐसे में अब अगले सीजन से पहले CSK इस गेंदबाज को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने की थी जो भविष्यवाणी, वो अहमदाबाद में हो गई सच, जानें क्या है पूरी बात
CSK अब अपने इन 3 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, लिस्ट में 2 भारतीय और 1 विदेशी शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









