दिल्ली – दिल्ली: आज से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा ईंधन, जानिए कैसे होगी निगरानी; पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का चालान – #INA

कल यानी गुरुवार से दिल्ली में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। नियम लागू होने से एक दिन पहले बुधवार को राजधानी के कई पेट्रोल पंपों पर इसकी तैयारी का असर खास नजर नहीं आया। कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, जनपथ, राजेंद्र प्लेस, आरके पुरम और मुनिरका समेत कई पेट्रोल पंपों पर बने पीयूसी स्टेशन खाली रहे। अधिकतर पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों जैसी ही स्थिति रही। पंपों पर आने वाले कई वाहन चालकों को नए नियम की जानकारी तक नहीं थी।




पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक कटेगा चालान


सरकार का कहना है कि दिल्ली में करीब 500 एएनपीआर कैमरों से लैस पेट्रोल पंपों पर इसकी सख्ती से निगरानी की जाएगी। अभियान के तहत बिना वैध पीयूसी वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में मोटर वाहन नियमों के तहत 10 हजार रुपये तक का चालान हो सकता है। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए एआई आधारित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को सक्रिय किया जा रहा है। 334 प्रवर्तन टीमें भी तैनात की गई हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button