खबर शहर , Agra News: तीन दिन जनकपुरी आयोजन, रूट देखकर ही सड़क पर निकलें – INA

आगरा। भावना एस्टेट में जनकपुरी का आयोजन 7 से 9 अक्तूबर तक किया जा रहा है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था की है। हाईवे पर दोपहर तीन से रात 1 बजे तक मध्यम और भारी वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा। हाईवे पर लोगों की भीड़ से छोटे वाहन का आवागमन सिकंदरा से बोदला-गुरुद्वारा गुरु का ताल से हलवाई की बगीची और आवास विकास काॅलोनी की तरफ होने से लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जनकपुरी में प्रवेश केके नगर कट, पुरुषोत्तम खंडेलवाल कट, भावना एस्टेट कट, बुलेट अड्डा कट, गुरुद्वारा गुरु का ताल गेट से मिलेगा। पार्किंग की व्यवस्था पांच स्थान पर की गई है। इनमें जनक महल के पीछे वीआईपी-वीवीआईपी पार्किंग होगी। बाईंपुर, केके नगर, विनायक नगर से आने वालों के लिए नवीन जैन और कमल चाैधरी का प्लाॅट, सिकंदरा से आने वालों के लिए देव काॅलेज के सामने तीन खाली प्लाॅट, होली पब्लिक स्कूल और गणपति किंग काउंटी के बगल में खाली प्लाॅट में पार्किंग बनाई गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास मथुरा सीमा से कुबेरपुर कट के बीच मध्यम वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे, इनर रिंग रोड, जयपुर, ग्वालियर मार्ग, रोहता, पथाैली नहर होकर निकाला जाएगा। जनकपुरी में भीड़ को देखते हुए वाहन हाईवे से कम बल्कि सिकंदरा से बोदला, मारुति एस्टेट, कोठी मीना बाजार, पंचकुइयां, गुरुद्वारा से आवास विकास, खंदारी से मदिया कटरा की तरफ अधिक जाएंगे।

सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट का रूट एमजी रोड-2 में आता है। इस रूट पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगना तय है। इन मार्ग पर पहले से ही आम दिनों में जाम की समस्या रहती है। जनकपुरी आयोजन में आने वाले लोगों के वाहन, सवारी वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़क पर दबाव बढ़ सकता है।

वर्जन :

– डायवर्जन किया गया है। अन्य मार्ग पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। वह यातायात व्यवस्था को संभालेंगे। लोग रूट देखकर ही निकलें, किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। – रविंद्र कुमार, डीसीपी ट्रैफिक


Credit By Amar Ujala

Back to top button