देश – लो भाई! गुस्साई महिला टीचर ने प्रिंसिपल की जमकर कर दी पिटाई, वायरल वीडियो #INA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है, कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो अपने हैरान करने वाले होते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है.

हम आपके साथ एक ऐसा ही वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जो वाकई में चौंकाने वाला है. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला टीचर को प्रिंसिपल से भिड़ते देखा जा सकता है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महिला टीचर करती है जमकर पिटाई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला और एक पुरुष नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुरुष पर हावी हो रही है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक महिला टीचर अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला कर देती है. महिला टीचर उसे बुरी तरह पीट रही है.

 इन दोनों के बीच लड़ाई की वजह क्या है ये साफ नहीं है. वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि यह बिहार का है. हालांकि, न्यूज नेशन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें- भैंसें को देखते ही शेर की हुई सिट्टी-पिट्टी गुम, देख वीडियो नहीं होगा सच में यकीन!

वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को एक्स यूजर ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख लोगों देख लिया है. वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आज की तारीख में कुछ भी देखने को मिल सकता है. एक एक्स यूजर ने लिखा कि लगता है टीचर ने उसे छेड़ा होगा, तभी महिला को गुस्सा आ गया.

एक यूजर ने लिखा कि बिहार में शिक्षकों को इस तरह पीटा जाना आम बात है. एक यूजर ने लिखा कि महिला को कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है. इस तरह से मारपीट करने का मतलब नहीं है. एक यूजर ने लिखा कि क्या पुरूषों का अधिकार नहीं है. वीडियो पर कई लोगों ने हैरानी जताई है. 

ये भी पढ़ें- दादा रे दादा! रील के चक्कर में लड़की की गई जान, मत देखिएगा ये वीडिया बड़ा है खतरनाक



#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News