नताशा को रुमर्ड बॉयफ्रेंड ने अपने हाथों से पहनाई साड़ी, हार्दिक पांड्या के फैंस ने कर डाले ऐसे- ऐसे कमेंट्स #INA

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो चुका है. जिसके बाद से ही नताशा सुर्खियों में है. वहीं रिश्ता टूटने के बाद एक्ट्रेस को अक्सर अपने दोस्त एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ देखा जा चुका है. वहीं एक्ट्रेस अब अपने काम पर फोकस कर रही हैं. हाल ही में दीवाली पार्टी में एक्ट्रेस अपने फिटनेस ट्रेनर और दोस्त एलेक्स के साथ पोज देती हुई भी नजर आई थीं. वहीं अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसकी वजह से लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं. 

चर्चा में है दोनों का रिश्ता 

नताशा और एलेक्स दोनों को साथ में पब्लिकली आउटिंग पर भी देखा गया है. इसके अलावा उन्हें इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में भी साथ में देखा गया है. वहीं दोनों की केमिस्ट्री को देखकर लोगों का मानना है कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है. वहीं एक्ट्रेस एलेक्स को अपना बेस्ट फ्रेंड बताती हैं. सोशल मीडिया पर दोनों का रिश्ता खूब चर्चा में है. वहीं अब उनके इस नए वीडियो ने लोगों के मन में सवाल पैदा कर दिए है. 

साड़ी सिलते और पहनाते नजर आए एलेक्स

वीडियो में एलेक्स सुई-धागे से साड़ी को सिलते हुए नजर आ रहे हैं और फिर वह नताशा के चारों तरफ गोल-गोल घूमकर साड़ी भी पहना रहे हैं. ये वीडियो नताशा खुद रिकॉर्ड कर रही हैं. वीडियो को देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है. 

मेरा बेस्टफ्रेंड आपके से बेहतर है

एलेक्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘मुझे ड्रैपर और टेलर बन जाना चाहिए.’ इसके बाद नताशा ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- ‘मेरा बेस्टफ्रेंड आपके से बेहतर है.’ वीडियो शेयर करने के बाद हार्दिक के फैंस का पारा हाई हो गया है. जिसके बाद लोग उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं. 

यूजर ने किए ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा-  बाहर बैठे सभी टेलर्स के लिए दो मिनट का मौन. वही दूसरे यूजर ने लिखा- तभी नताशा का हार्दिक से तलाक हुआ. कुछ ने नताशा ये  पूछा कि क्या आप कपल हो? मैं कंफ्यूज हूं.एक यूजर ने कहा- हार्दिक को जलाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है. वहीं कुछ ने लिखा भाभी कुछ तो शर्म करो. 

दिशा पाटनी के साथ भी नजर आ चुके हैं एलेक्स

एलेक्स वेब सीरीज ‘गिरगिट’ में नजर आ चुके हैं. वहीं एलेक्स दिशा पाटनी और टाइगर के ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस के साथ खूब नजर आए और अब वो नताशा और हार्दिक के अलग होने के बाद वो एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं. 

2020 में हुई थी शादी 

हार्दिक और नताशा की साल 2020 में शादी हुई थी. चार साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है. नताशा और हार्दिक का एक बेटा अगस्त्य भी है. जिसकी कस्टडी फिलहाल नताशा के पास है. अगस्त्य अपने पापा से अक्सर मिलता रहता है. हार्दिक भी बेटे के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Sharda Sinha की मधुर आवाज़ का ये था सीक्रेट…गला ठंडा रखने के लिए खाती थीं ये चीज



#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News