पीयूष गोयल बोले- कांग्रेस चुनाव आयुक्तों को राज्यपाल-मंत्री बनाती थी:CEC रहते एमएस गिल को पद्म विभूषण देना क्या रिश्वत नहीं; राहुल से 10 सवाल किए- INA NEWS

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान चुनाव आयुक्तों को राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) रहते एमएस गिल को पद्म विभूषण देना क्या रिश्वत नहीं थी। गोयल ने कांग्रेस के पुराने फैसलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों और चुनाव अधिकारियों को बाद में राजनीतिक पद दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है, लेकिन जीतने पर चुनाव प्रक्रिया को सही बताती है। गोयल ने राहुल गांधी से 10 सवाल करते हुए उन्हें वोट चोरी के आरोपों के सबूत देने और चुनाव आयोग के सामने हलफनामा दाखिल करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा- पिछले कुछ दिनों से हम राहुल गांधी का व्यवहार, उनके दोहरे मापदंड और बचकानी हरकतें देख रहे हैं। कांग्रेस चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है, लेकिन अपना पुराना रिकॉर्ड भूल जाती है। राहुल गांधी से पीयूष गोयल के 10 सवाल 1. वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा क्यों नहीं दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के सामने अपने आरोपों के समर्थन में हलफनामा क्यों दाखिल नहीं किया? 2. बिहार में SIR के दौरान चुप क्यों रहे? अगर SIR में गड़बड़ी थी, तो बिहार में इसकी प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस ने विरोध क्यों नहीं किया? 3. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल क्यों? गोयल ने कहा कि 2023 के कानून के तहत चयन समिति में नेता प्रतिपक्ष को भी शामिल किया गया है। 4. कांग्रेस नेताओं ने SIR की तारीफ क्यों की? गोयल ने शशि थरूर, रमेश चेन्निथला, वी.डी. सतीशन और अधीर रंजन चौधरी के बयानों का हवाला दिया। 5. टीकाराम मीणा को कांग्रेस की समिति में जगह क्यों मिली? गोयल ने उनके राजस्थान में कांग्रेस की घोषणापत्र समिति में शामिल होने और पार्टी सदस्य बनने पर सवाल उठाया। 6. रतन यू. केलकर को मुख्यमंत्री का सचिव क्यों बनाया गया? गोयल ने केरल चुनाव के बाद उनकी नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए। 7. CEC रहते एमएस गिल को पद्म विभूषण देना क्या रिश्वत थी? गोयल ने साल 2000 में गिल को सम्मान दिए जाने पर सवाल किया। 8. ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस का रुख क्या है? गोयल ने कहा कि कांग्रेस ममता बनर्जी की आलोचना करती है और पश्चिम बंगाल में कथित गड़बड़ियों को लेकर उन पर आरोप लगाती है। 9. आरके त्रिवेदी को राज्यपाल और टीएन शेषन को टिकट क्यों दिया गया? गोयल ने दोनों के मामलों का हवाला देकर कांग्रेस पर चुनाव अधिकारियों को राजनीतिक लाभ देने का आरोप लगाया। 10. नवीन चावला की नियुक्ति को लेकर सवाल क्यों उठे? गोयल ने 2005 में उनकी नियुक्ति और सोनिया गांधी की भूमिका से जुड़े सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग के एक अधिकारी पर कांग्रेस के पक्ष में काम करने के आरोपों का भी जिक्र किया। SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला गोयल ने कहा कि मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में SIR की संवैधानिक वैधता बरकरार रखी थी। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 से जुड़े मामले पर सुनवाई जारी है और किसी सुधार की जरूरत होने पर अदालत निर्देश दे सकती है। गोयल ने विपक्ष के प्रदर्शनों पर सवाल उठाते हुए डॉ. बीआर आंबेडकर के कथन का हवाला दिया, “जब संवैधानिक रास्ते उपलब्ध हों, तब उन्हें छोड़ देना अराजकता का व्याकरण है।” उन्होंने कहा कि जब संवैधानिक रास्ते उपलब्ध हैं, तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने और लोगों को भड़काने की जरूरत क्यों है। महिला पत्रकार के साथ व्यवहार पर भी सवाल गोयल ने राहुल गांधी और उनके साथियों पर प्रदर्शन के दौरान एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार बार-बार सावधान रहने के लिए कह रही थीं, लेकिन उन्हें धक्का लगा और बाद में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गोयल के मुताबिक, पत्रकार प्रदर्शन की कवरेज कर रही थीं और सवाल पूछ रही थीं। उन्होंने इस व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि पत्रकार इसे माफ नहीं करेंगे।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |