फरीदाबाद में हनी ट्रेप केस में गिरफ्तारी:ठगी के रुपए से खरीदी बाइक बरामद; महिला ने रेप का आरोप लगा हड़पे 45 लाख

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर दबाव बनाकर पैसे ऐंठने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अफजल खान सुभाष कैम्प NTPC बदरपुर दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी महिला अनीता को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 30 के रहने वाले प्रवेन्द्र कुमार की शिकायत पर थाना सेक्टर 31 फरीदाबाद में अभियोग दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने प्रवेंद्र को हनी ट्रैप के मामले में फंसाकर 45 लाख रुपए हड़प लिये। आरोपी अफजल को पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेड कर तुगलकाबाद मैट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ठगी के रुपए से खरीदी गई मोटरसाइकिल करामद की है। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी अनीता कौर निवासी पंचशील कालोनी पार्ट-2 बसन्तपुर फरीदाबाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य संलिप्त आरोपी की तलाश जारी है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button