Sport : 18 वर्षीय खिलाड़ी के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, अश्विन और तिलक वर्मा की लिस्ट में हुआ शामिल #INA

IPL 2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए. दिल्ली की टीम 213 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में अब तक 4 विकेट खोकर 65 रन बना चुकी है. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की एक ही विकेट दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज चटका सके, क्योंकि दूसरी विकेट दिल्ली को रिटायर्ड आउट के रूप में मिली थी.

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के 18 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इस मैच में रिटायर्ड आउट हुए. उन्होंने तीसरे नंबर पर आकर 36 बॉल में 3 चौके और 4 छक्कों के साथ 59 रनों पारी खेली. इसके बाद सीएसके के मैनेजमेंट ने फैसला लिया कि उन्हें मैदान से बाहर बुलाकर क्रीज पर शिवम दुबे को बड़े-बड़े शॉट्स लागने और छक्के मारने के लिए भेजा जाए. 

आयुष म्हात्रे के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड

इसके बाद आयुष म्हात्रे रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर आ गए. इसके साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया. आयुष म्हात्रे इंडियन प्रीमयिर लीग के इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले छठवें खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन, तिलक वर्मा और साई सुदर्शन जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी तब रिटायर्ड आउट किया गया, जब वो बड़े शॉट लगाकर तेजी से रन नहीं बना पा रहे थे. अब इस लिस्ट में 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे भी शामिल हो गए हैं.

IPL में रिटायर्ड आउट होने वाले खिलाड़ी

  • 28 (23) – आर अश्विन बनाम LSG, वानखेड़े, 2022
  • 55 (42) – अथर्व तायडे बनाम DC, धर्मशाला, 2023
  • 43 (31) – साई सुदर्शन बनाम MI, अहमदाबाद, 2023
  • 25 (23) – तिलक वर्मा बनाम LSG, लखनऊ, 2025
  • 69 (49) – डेवोन कॉनवे बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2025
  • 59 (36) – आयुष म्हात्रे बनाम DC, चेन्नई, 2026

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत सीएसके की टीम ने 212 रनों का विशाल स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के सामने खड़ा किया. संजू ने 56 बॉल में 115 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के अपनी पारी में लगाए.

ये खबर भी पढ़ें : CSK vs DC: संजू सैमसन ने ठोका IPL 2026 का पहला शतक, दिल्ली को जीत के लिए चेन्नई ने दिया 213 का लक्ष्य

18 वर्षीय खिलाड़ी के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, अश्विन और तिलक वर्मा की लिस्ट में हुआ शामिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button