यूपी – आगरा न्यूज: शाहदरा कट पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस – INA

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में शाहदरा कट के पास सर्विस रोड पर मंगलवार सुबह तड़के एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह तड़के करीब तीन बजे टेढ़ी बगिया निवासी अरमान ने सर्विस रोड पर शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक अर्धनगन युवक मृत अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया वह कई दिनों से अस्वच्छ अवस्था में था।

साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया। इसके बाद शव के फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के साथ ही स्थानीय लोगों को दिखाकर पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button