UP News: क्या श्रद्धा के पास था शिवा का अश्लील वीडियो? मां ने लगाया आरोप, नेता-ब्यूरोक्रेट्स और क्रिकेटर्स से भी कनेक्शन – INA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा के मौत की मिस्ट्री लगातार उलझती जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में तो दिख रहा कि शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हुई है, लेकिन वह कैसे और किन परिस्थितियों में गिरे? ये पहेली चार दिन बाद भी नहीं सुलझ पायी है. हालांकि मौका रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इस घटना को मर्डर मिस्ट्री मानकर चल रही है.
उधर, शिवा शर्मा की मां की ओर से पुलिस को दिए गए तथ्यों ने मामले को और उलझा दिया है. इसमें शिवा शर्मा की मां ने दावा किया है कि उनके बेटे के अश्लील वीडियो श्रद्धा के पास थे. यही वीडियो दिखाकर वह काफी समय से उनके बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी. उन्होंने बताया कि वह अपनी ऊंची पहुंच की धौंस देकर शिवा को समाज में बदनाम करने और कारोबार बंद कराने की धमकी देती थी.
शिवा ने छलांग लगाई या धक्का दिया गया?
पुलिस के मुताबिक अभी तक यह साफ नहीं है कि शिवा शर्मा ने चौथी मंजिल की बालकनी से छलांग लगाई या उन्हें किसी ने धक्का दिया. दरअसल जो सीसीटीवी मिला है, उसमें शिवा शर्मा को नीचे गिरते हुए देखा जा रहा है. हालांकि शिवा शर्मा की मां और मौके पर मौजूद लोगों ने दावा किया है कि शिवा ने छलांग लगाई. शिवा की मां का कहना है कि उनके बेटे को श्रद्धा और उसके साथ के लोगों ने सुसाइड करने के लिए मजबूर किया.
क्रिकेटर्स से भी मिला कनेक्शन
पुलिस ने श्रद्धा दुबे की कॉल डिटेल खंगाली है. इसमें पता चला है कि मूल रूप से रायबरेली की रहने वाली मॉडल श्रद्धा दुबे के कनेक्शन देश और प्रदेश की टॉप लीडरशिप से थी. इसके अलावा 10 से अधिक सीनियर आईएएस, आईपीएस के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ मेंबर से भी थी. इनमें से कुछ उसके इंस्टाग्राम एकाउंट को फॉलो भी करते थे, लेकिन इस घटना के बाद इन सभी ने उसे अनफॉलो कर दिया है.
हादसे के बाद से फरार है श्रद्धा
हादसे के बाद शिवा शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह सुनते ही श्रद्धा घबरा गई. बताया जा रहा है कि उसने तुरंत अपने एक्स बॉयफ्रेंड आमिर को बुलाया और अपनी बहन रश्मि को लेकर उसके साफ फरार हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा के नेपाल में होने के इनपुट मिले हैं. पुलिस उसके हर संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है.
क्या श्रद्धा के पास था शिवा का अश्लील वीडियो? मां ने लगाया आरोप, नेता-ब्यूरोक्रेट्स और क्रिकेटर्स से भी कनेक्शन
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,