यूपी – कन्नौज डबल मर्डर: ‘मासूम से कैसी थी दुश्मनी?’ कमरे के अंदर पड़ी थीं लाशें, 20 मीटर दूर है चौकी, पांच टीमें गठित – INA

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में मासूम बच्ची से आखिर हमलावरों की कौन सी दुश्मनी थी कि बच्ची को भी नहीं बख्शा और उस पर भी कई वार किए गए, जिससे उसकी दोनों आंखों पर चोट के निशान थे। अब बच्ची जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। वहीं, संजीव का आठ वर्षीय कृत्यांश कक्षा दो का छात्र है और चाचा ज्योतिष के घर पर रहता है। 



यदि कृत्यांश माता-पिता के साथ घर पर होता तो आशंका है कि वह भी हमलावरों की दरिंदगी का शिकार हो सकता था। इस घटना में मासूम के माता-पिता की हत्या कर दी गई। इस घटना में बहन मान्या उर्फ प्रियंका गंभीर रूप से घायल है। चचेरे भाई शिव ने तत्काल बच्ची को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज और वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button