यूपी – मां-तीन बच्चों की मौत का मामला: कमरों में पड़े थे ताले…अंदर पड़े थे शव, पिता बोला- पारिवारिक कलह में दी जान – INA

इटावा जिले के मोहल्ला लालपुरा में सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को नीचे कमरे में ताला पड़ा मिला। ताला तोड़ने पर अंदर रेखा, अभीष्ट और भाव्या के शव पड़े मिले। वहीं ऊपर के कमरे में भी ताला पड़ा था। तोड़ने कर पुलिस जब अंदर गई तो छोटी बेटी काव्या का शव अंदर पड़ा था। यह देखकर परिवार के अन्य लोग फफकने लगे।
सराफा कारोबारी मुकेश ने मरुधर ट्रेन के नीचे लेटकर जान देने का प्रयास किया। मामला जंक्शन स्टेशन के पास होने की वजह से तुरंत जीआरपी ने पहुंचकर मुकेश को मरुधर के नीचे निकाला और थाने ले आई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा और तीनों बच्चों ने जहर खाकर जान दे दी है और वह भी मरने जा रहा था।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









