यूपी – यूपी: प्रदेश में शनिवार से नया विक्षोभ होगा सक्रिय, इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश; पूर्वानुमान हुए जारी – INA

प्रदेश में बारिश का दौर शुक्रवार को कमजोर पड़ेगा, लेकिन शनिवार को पश्चिमी यूपी में मौसम फिर करवट ले सकता है। जम्मू-कश्मीर के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश ठहरने के बाद प्रदेश के तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।


इधर बृहस्पतिवार को तराई और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 92.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अयोध्या में 71, श्रावस्ती में 65.8, रामपुर में 58.4 और शाहजहांपुर में 25 मिलीमीटर बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल शुक्रवार को बारिश में कमी आएगी। हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शनिवार को पश्चिमी यूपी में विक्षोभ के असर से फिर बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान बढ़ने की संभावना है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button