यूपी- लखनऊ में 88 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक फॉरेंसिक लैब, जानें कब तक बनकर हो जाएगी तैयार – INA

उत्तर प्रदेश सरकार ने 88 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक फोरेंसिक लैब के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है. इस लैब का निर्माण सरोजनीनगर में रानीपुर रोड पर लखनऊ-कानपुर हाइवे से जुड़ी यूपी स्टेट फोरेंसिक इंस्टीट्यूट की ज़मीन पर किया जाएगा. इसके निर्माण का जिम्मा नियोजन विभाग के ईपीसी सेल को सौंपा गया है और इसके लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट और आर्किटेक्चरल डिज़ाइन तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. यह फोरेंसिक लैब सात मंजिला होगी, जिसमें एक बेसमेंट भी होगा.

लैब में अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे भूमिगत टैंक, गैस आधारित फायर फाइटिंग सिस्टम, डीजी सेट, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, और हॉटिकल्चर सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं और निर्माण कार्य को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह नई फोरेंसिक लैब अपराधों की जांच में और अधिक दक्षता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

चारबाग रेलवे स्टेशन से 20 किमी दूर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि इस लैब का निर्माण भविष्य को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। यदि लोकेशन की बात करें, तो यह शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन, चारबाग से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस लैब में सभी आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. इसके बन जाने से राज्य में होने वाली अपराध की जांच में फोरेंसिक जांच में राज्य में आसानी होगा.अभी राज्य में इसके जांच लिए प्रदेश से बाहर जाना बड़ता है.

18 महीने की समयसीमा

इस लैब के निर्माण की समयसीमा 18 महीने निर्धारित की गई है. इसके निर्माण का काम नियोजन विभाग ने शुरू कर दिया है और इसके लिए एक डिटेल प्लानिंग चल रही है, उम्मीद जताई जा रही है कि 18 महीने के समयसीमा में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा. इसके मास्टर प्लानिंग में कई आईआईटी से सलाह ली गई है, जिनमें आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, आईआईटी रुड़की, और आईआईटी बीएचयू शामिल हैं.


Source link

Back to top button