यूपी – Aligarh: कोचिंग सेंटर संचालक ने किया छात्रा संग दुष्कर्म, कई महीने से कर रहा था गलत काम, हंगामा – INA

Table of Contents

अलीगढ़ में 21 नवंबर की शाम को सुरेंद्र नगर में स्थित धनंजय क्लासेज कोचिंग सेंटर पर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। इनका आरोप था कि कोचिंग संचालक ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। वह काफी समय से परेशान कर रहा था। भीड़ बढ़ने पर संचालक ने खुद को कोचिंग सेंटर की एक क्लास में बंद कर लिया। बाद में पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला और क्वार्सी थाने ले आई। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर विद्यार्थियों को शांत कराया।

धनंजय कोचिंग सेंटर में कक्षा दस और बारहवीं की छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। यहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक बैच चलते हैं। आज शाम को करीब पांच बजे इस कोचिंग में तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं और इनके परिजन इकट्ठा हो गए। हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान कोचिंग संचालक धनंजय कुमार ने खुद को एक क्लास रूम में बंद कर लिया। 
यहां मौजूद भीड़ ने क्लास रूम का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। बाद में सूचना पाकर क्वार्सी थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने संचालक को बाहर निकाला और क्वार्सी थाने ले जाने लगी। इसी दौरान भीड़ ने संचालक को पुलिस के कब्जे से छीनने की कोशिश की। मगर पुलिस वालों ने यहां मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News