यूपी – Aligarh News: काली नदी में कूदे विशाल का नहीं मिला सुराग, तलाशने में जुटी एसडीआरएफ की टीम – INA

Table of Contents
पांच दिन बाद भी मढ़ौली निवासी विशाल का सुराग नहीं लग सका है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एसडीआरएफ की टीम ने 12 अक्टूबर को भी नौका के जरिये कांटा आदि डालकर काली नदी के पानी में उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
11 अक्टूबर को मढ़ौली के निवासियों ने जाम लगा दिया था। इसके बाबद 12 अक्टूबर को विशाल की तलाश तेज कर दी गई। बताते हैं कि मढ़ौली निवासी 22 वर्षीय विशाल पुत्र कलियान सिंह 8 अक्टूबर को अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से इस्माइलपुर गांव से लौट रहा था। परिजनों का आरोप है कि गांव मीरगढ़ी के निकट पुलिस ने चारों को घेर लिया था। विशाल भागने लगा तो पुलिस ने पीछा किया। पुलिस के डर से वह काली नदी में कूद गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है।


