UP News: ‘देखने लायक हो तो देखेंगे’… BHU गेट पर युवती से बदतमीजी, स्कॉर्पियो सवार मनचलों की हरकत – INA

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के हैदराबाद गेट के पास एक युवती के साथ बदतमीजी और अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. स्कॉर्पियो सवार युवकों की इस हरकत का युवती ने न केवल कड़ा विरोध किया, बल्कि अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए उनका वीडियो भी बना लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वाराणसी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, बुधवार को बीएचयू कैंपस से सटे हैदराबाद गेट के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों ने वहां से गुजर रही युवती पर अभद्र और अश्लील टिप्पणियां कीं. जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी और ज्यादा बदतमीजी करने लगे. स्थिति को देखते हुए युवती ने तुरंत शोर मचाया और अपने मोबाइल फोन से युवकों तथा उनकी गाड़ी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े, लेकिन तब तक आरोपी तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो लेकर फरार हो चुके थे.
वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
घटना के बाद युवती द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान की और घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीप नारायण सिंह (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज (न्यू कॉलोनी) का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है. पुलिस ने बताया कि घटना के समय स्कॉर्पियो में दीप नारायण सिंह के साथ एक और युवक भी मौजूद था. उसकी पहचान की जा रही है और पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं.
आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
‘देखने लायक हो तो देखेंगे’… BHU गेट पर युवती से बदतमीजी, स्कॉर्पियो सवार मनचलों की हरकत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



