यूपी – Dhanteras 2024: धनतेरस से होगी दीपोत्सव की शुरुआत, जानिए खरीदारी का मुहूर्त; दिवाली 31 अक्तूबर को – INA

इस बार दीपोत्सव छह दिनों तक मनाया जाएगा। मंगलवार को धनतेरस से इसकी शुरुआत होगी। बरेली के ज्योतिर्विद डॉ. सौरभ शंखधर के अनुसार शास्त्रों में इन पांच दिनों को यम पंचक कहा गया है। इन पांच दिनों में यमराज, वैद्यराज धनवंतरि, लक्ष्मी-गणेश, हनुमान जी, मां काली और भगवान चित्रगुप्त की पूजा का विधान है।
धनतेरस :
29 अक्तूबर पूजा का शुभ मुहूर्त : शाम 6:31 से रात 8:13 बजे तक।
- ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:48 से 5:40 बजे तक।
- प्रदोष काल : शाम 5:38 से रात 8:13 बजे तक।
- खरीदारी का मुहूर्त : सुबह 10:59 से शाम 04:55 बजे तक।
नरक चतुर्दशी : 30 अक्तूबर
- छोटी दिवाली : 30 अक्तूबर (यह पर्व हमेशा प्रदोषकाल में मनाया जाता है।)
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









