खड़ी ट्रेलर में पीछे से हुई टक्कर में बाइक सवार दो होमगार्डों की दर्दनाक मौत

महाकुम्भ मेले को लेकर डीडीयू जंक्शन पर लगी ड्यूटी समाप्त होने के बाद दोनों होमगार्ड एक ही बाइक से जा रहे थे घर

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित सड़क किनारे सोमवार अलसुबह खड़े एक ट्रेलर में पीछे से आकर टकराई बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई। दोनों होमगार्ड पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय जंक्शन से महाकुम्भ में लगी ड्यूटी समाप्त होने के बाद एक ही बाइक से अपने घर वाराणसी जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद दोनों के परिजनों मव कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कुंभ मेले के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों समेत होमगार्डों की ड्यूटी डीडीयू जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है। जाल्हुपुर वाराणसी के रहने वाले सुरेश विश्वकर्मा और राम नारायण पांडे की ड्यूटी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर लगाई गईं थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद सोमवार की भोर में दोनों भोर में एक ही बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वे जलीलपुर पहुंचे ही थे कि कि तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दोनों घायलों को पुलिस ने रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने घायल सुरेश विश्वकर्मा को मृत घोषित कार दिया गया।

वही दूसरे होमगार्ड रामनारायण पांडे की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा भेज दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। इस बाबत मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के परिजनों को सूचना दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button