यूपी – Hamirpur: आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दो जगह लगाई आग, शरारती तत्वों की तलाश में जुटी पुलिस – INA

Table of Contents
टिकरिया गांव में चार माह पहले गांव के बाहर सड़क किनारे ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित की गई थी। सोमवार रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा की उंगली तोड़ दी। वहीं ग्राम प्रधान के पति अर्जेंद्र कुमार ने बताया रात को उनके दरवाजे बंद थे। किसी ने बाहर से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उधर, देवकरन ने अपने घर में रखी परचून की दुकान में भी आग लगाने का आरोप लगाया। इस पर कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने बताया कि आंबेडकर की प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है। शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है।


