Sport : वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के अलावा पसंद है एक खास चीज, रियान पराग ने मैच के बाद किया खुलासा #INA

Riyan Parag On Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और बैक टू बैक चार मुकाबले जीत चुकी है. शुक्रवार को गुवाहाटी में आरसीबी के साथ खेले गए मैच को भी राजस्थान ने एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से जीत लिया और अंक तालिका में अपनी बादशाहत को और मजबूत कर लिया. तो आइए जानते हैं कि RR की इस जीत के बाद कैप्टन रियान पराग ने क्या-क्या कहा…
Vaibhav Sooryavanshi को लेकर क्या बोले रियान पराग?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की है और वह अपने प्रदर्शन से सभी का दिल रहे हैं. RCB के खिलाफ खेले गए मैच में वैभव ने 26 गेंदों पर 300 की स्ट्राइक से 78 रन बनाए. इस मैच जिताऊ पारी के लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए रियान पराग ने कहा, “मुझे लगता है कि हर कोई उसे पसंद करता है. हर कोई उसे अपने आसपास पाकर खुश होता है. उसे खाना पसंद है. उसे बाहर जाना और इस तरह की चीजें पसंद हैं. इसलिए हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम उसके लिए ये सब उपलब्ध कराएं. और वह 16 साल का बच्चा है. पंद्रह साल का है, चाहे जो भी हो. हां, बचकानी हरकतें करता है और वह इससे खुश है. उसे बल्लेबाजी बहुत पसंद है. इसलिए हम यह सुनिश्चित करते हैं कि उसे बल्लेबाजी का मौका मिले और अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करता रहा, तो मुझे लगता है कि वह जो चाहेगा, वो कर लेगा.”
📸📷
Say hello . the new Orange Cap holder, Vaibhav Sooryavanshi 👋#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvRCB | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cnf50xW0HJ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2026
जीत के बाद क्यों नाखुश हैं कैप्टन रियान पराग?
राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया और एक शानदार जीत दर्ज की. मगर, मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कैप्टन रियान पराग ने निराशाज जाहिर की और उनका कहना है कि उनकी टीम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी.
रियान ने आगे कहा, “हमेशा बेहतर होने की बात होती है. मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने गेंदबाजी की, जिस तरह से हमने शुरुआत की, मैं 200 रन से खुश होता. लेकिन मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में जिस तरह से हमने वापसी की, उसके बावजूद मुझे लगता है कि हम 20 ओवर कम ही बना पाए. हमें थोड़ी बेहतर गेंदबाजी करनी चाहिए थी, थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था. शायद मैंने कुछ गलत फैसले लिए और उन्हें लगभग 170 रन पर रोक दिया. लेकिन हां, हर मैच से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है.”
𝙐𝙣𝙗𝙚𝙖𝙩𝙚𝙣 & 𝙐𝙣𝙨𝙩𝙤𝙥𝙥𝙖𝙗𝙡𝙚 🫡
A sensational win for #RR . sign off from Guwahati in style 🩷
Scorecard ▶️ https://t.co/X76bJjmq1j#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvRCB | @rajasthanroyals pic.twitter.com/eNq8gglcrL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2026
आगे की स्ट्रैटजी के बारे में क्या बोले रियान पराग?
रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है और लगातार 4 मैच जीत चुकी है. अब उनका अगला मैच 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद को खेला जाएगा, जिसके लिए सभी काफी उत्साहित हैं.
आगे की स्ट्रैटजी के बारे में बात करते हुए रियान पराग ने कहा, “मुझे लगता है कि ये बहुत ज्यादा रन बनाने वाले मैदान हैं. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, सीजन शुरू होने से पहले, टीम से मेरी यही बात थी कि हम एक ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो परिस्थितियों का अच्छी तरह से आकलन करे और उनके अनुसार ढल जाए और मुझे लगता है कि अब जब हमने चिपचिपी विकेट पर खेला है और इतना अच्छा प्रदर्शन किया है, तो एक बार जब हमें कोई अच्छी गेंद मिल जाएगी, तो मुझे लगता है कि हम और भी बेहतर करेंगे.”
ये भी पढ़ें: ‘मुझे थोड़ा दुख होता है…’, तूफानी पारी खेलने के बाद भी खुश नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी, जानिए क्यों दिया ऐसा बयान
वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के अलावा पसंद है एक खास चीज, रियान पराग ने मैच के बाद किया खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








