यूपी – Hathras News: सिर में मारी हॉकी, चार युवकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज – INA

Table of Contents
हाथरस जनपद में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी निवासी रिंकू ने चार युवकों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
शिकायत में रिंकू ने कहा है कि 7 अक्टूबर शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव से हाथरस जाने के लिए निकला था। उसी समय गांव के कोल्ड स्टोर के पास टीकाराम, कन्हैया, श्याम और बॉबी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने धमकी देते हुए उसकी सिर में हॉकी मार दी, जिससे उसे काफी चोट आई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


