Sport : ये है IPL में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-1 पर है दिग्गज का नाम #INA

IPL Record: आईपीएल 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही अब MI के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है. भले ही वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब के हाथों मुंबई को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में MI की ओर से ओपनिंग करने आए क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था. मगर, उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा और डी कॉक का नाम उन बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हो गया, जिनके शतक आईपीएल में उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाए हैं.

5 बल्लेबाजों ने हारे हुए मैचों में लगाए 2-2 शतक

कोई बल्लेबाज शतक लगाए और उसकी टीम हार जाए… इससे बुरी बात क्या होगी. हालांकि, आईपीएल में ऐसे मौके कई बार आ चुके हैं और कई ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतक तो लगाया, लेकिन फिर भी उनकी टीम मैच हार गई. आईपीएल में हारे हुए मैचों में 2-2 शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में हाशिम अमला, ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन का नाम शामिल है.

रैंक खिलाड़ी टीम (मुख्य) हारे मैचों में शतक नोट्स
1 Hashim Amla PBKS 2 2017 में दोनों शतक, टीम हारी
2 Ruturaj Gaikwad CSK 2 शानदार पारियां, लेकिन रिजल्ट हार
3 Rishabh Pant DC 2 आक्रामक शतक, टीम को जीत नहीं दिला पाए
4 KL Rahul PBKS/LSG 2 बड़े स्कोर, लेकिन हार
5 Sanju Samson RR 2 RR के लिए 2 शतक हार में

विराट कोहली के नाम दर्ज है अनचाहा रिकॉर्ड

IPL इतिहास में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं. जी हां, विराट ने इस टूर्नामेंट में कुल 8 शतक लगाए हैं, जिसमें उनके 3 शतक RCB को जीत नहीं दिला सकें. आपको बता दें, कोहली ने अब तक आईपीएल में 272 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8 शतक और 65 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान विराट ने 133.40 की स्ट्राइक रेट और 39.86 के औसत से 8889 रन बनाए हैं.

रैंक रन गेंद स्ट्राइक रेट विपक्ष साल मैच रिजल्ट
1 113 50 226.00 PBKS 2016 RCB हारी
2 109 55 198.18 GT 2023 RCB हारी
3 100 63 158.73 KKR 2019 RCB हारी

9 बल्लेबाजों के नाम है हारे हुए मैचों में शतक लगाने का अनचाहा रिकॉर्ड

आईपीएल में 9 ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने हारे हुए मैचों में एक-एक शतक लगाए हैं. इस लिस्ट में अंबाती रायडू, युसुफ पठान, सुनील नरेन, हेनरिक क्लासेन, यशस्वी जायसवाल, वेंकटेश अय्यर, शिखर धवन, क्विंटन डी कॉक, मयंक अग्रवाल के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: ऑरेन्ज कैप की रेस में PBKS के बल्लेबाज की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के नाम

ये है IPL में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-1 पर है दिग्गज का नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close