यूपी – UP: लोकार्पण के 25 दिन, 53 जगह धंसा एक्सप्रेसवे, 4200 करोड़ से हुआ था निर्माण, एनआईटी टीम ने शुरू की जांच – INA

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के समय किए गए वादे खस्ताहाल सड़क की तरह खोखले साबित हो रहे हैं। लोकार्पण के 25 दिन शुक्रवार को भी सड़क सात जगह पर 108 मीटर धंस गई। एनएचएआई के नए प्रोजेक्ट डायरेक्टर (पीडी) नवरतन कुमार ने ग्रीन फील्ड क्षेत्र के 45 किलोमीटर हिस्से का निरीक्षण किया।



वहीं, एनआईटी की टीम ने 18 अलग-अलग स्थानों से सड़क, मिट्टी और कंक्रीट के सैंपल लिए। दूसरे दिन भी एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। 4200 करोड़ रुपये से बने 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का 13 जुलाई को लोकार्पण हुआ था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button