Tach – Amazon Great Freedom सेल में फ्रिज पर भारी छूट, ₹1 लाख से ज्यादा कीमत वाले मॉडल आधे से भी कम दाम में

अगर आप इस Independence Day पर घर के लिए नया फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon Great Freedom Sale 2026 में कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. सेल के दौरान Samsung, LG, Haier और Godrej जैसे बड़े ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. कुछ मॉडल्स की कीमत में सीधे 55 फीसदी तक की कटौती देखने को मिल रही है.

सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं, अमेज़न की तरफ से बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं. ऐसे में अगर पुराना फ्रिज बदलकर नया मॉडल लेने का प्लान है, तो सेल में मिलने वाली डील से काफी बचत की जा सकती है.

Amazon Sale: बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI

अमेज़न ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान HDFC Bank Credit Card और Easy EMI से पेमेंट करने पर 10 फीसदी तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इस ऑफर के तहत अधिकतम 10,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है. हालांकि, इसके लिए कुछ नियम और शर्तें लागू हैं.

इसके अलावा, चुनिंदा अमेज़न पे UPI ट्रांजैक्शन पर एक्स्ट्रा कैशबैक, अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से कैशबैक और अमेज़न पे लेटर के जरिए आसान पेमेंट का विकल्प भी मिल रहा है.

कुछ चुनिंदा फ्रिज पर नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है. इसका फायदा उठाकर ग्राहक पूरी रकम एक साथ देने के बजाय कई महीनों में पेमेंट कर सकते हैं.

Amazon Sale: फ्रिज पर मिल रही हैं ये बेस्ट डील्स

सेल में सबसे खास डील्स में से एक Samsung 653L 3-Star Side-by-Side Refrigerator पर है. यह मॉडल 1,13,000 रुपये की लिस्टेड कीमत के बजाय 67,990 रुपये में मिल रहा है. यानी इस पर सीधे 45,010 रुपये की बचत हो रही है.

इस फ्रिज में Convertible 5-in-1 मोड, AI-बेस्ड एनर्जी सेविंग फीचर्स और 653 लीटर की बड़ी कैपेसिटी मिलती है. इसलिए यह बड़े परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

Amazon Great Freedom Sale में फ्रिज की कीमतें

फ्रिजलिस्टेड कीमतसेल कीमतडिस्काउंट
Samsung 653L 3-Star Convertible 5-in-1₹1,13,000₹67,990₹45,010
Haier 602L 3-Star₹1,09,390₹60,990₹48,400
Samsung 653L 3-Star Bespoke AI₹1,21,000₹69,990₹51,010
LG 655L 3-Star₹1,22,899₹64,990₹57,909
Haier 596L 3-Star₹1,01,990₹59,990₹42,000
Godrej 600L 3-Star₹1,18,490₹68,990₹49,500
Samsung 330L 3-Star₹50,999₹36,990₹14,009
LG 398L 3-Star₹72,990₹49,990₹23,000
Samsung 419L 3-Star₹63,999₹36,990₹27,009

किसके लिए कौन सा फ्रिज?

अगर आपको बड़े परिवार के लिए ज्यादा जगह वाला फ्रिज चाहिए, तो Samsung 653L, Haier 602L, LG 655L और Godrej 600L जैसे मॉडल देख सकते हैं. वहीं कम बजट में फ्रिज खरीदने वालों के लिए Samsung 330L और Samsung 419L की डील ज्यादा आकर्षक हो सकती है.

दूसरी तरफ, अगर आप ज्यादा फीचर्स चाहते हैं तो Samsung का 653L Bespoke AI मॉडल भी एक ऑप्शन है. वहीं LG और Haier के बड़े कैपेसिटी वाले मॉडल उन लोगों के लिए काम के हो सकते हैं जिन्हें फ्रिज में ज्यादा स्टोरेज स्पेस चाहिए.


Source link

Back to top button