यूपी – UP News: गला घोंटकर विवाहिता की हत्या, शव छोड़ भागे ससुरालीजन; चार महीने पहले भी थाने में हुआ था राजीनामा – INA

उत्तर प्रदेश के आगरा में गीता देवी (28) का शव शनिवार की दोपहर 1 बजे कमरे में पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था। ससुराल के लोग शव छोड़कर भाग गए थे। मायकेवालों ने गला घोंटकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

घटना बासौनी के खरगपुरा गांव की है। परिजन के मुताबिक करीब रैपुरा भदौरिया की गीता की शादी करीब नौ साल पहले खरगपुरा के राहुल के साथ हुई थी। राहुल दिल्ली में पत्थर का काम करता है। मृतका के पिता रामसहाय और भाई अशोक कुमार ने बताया कि घर के खर्च मांगने पर भी गीता देवी की पिटाई की जाती थी। 

चार महीने पहले पिटाई का मामला बासौनी थाने पहुंचा था। तब लोगों ने राजीनामा करा दिया था। शनिवार की दोपहर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला और शव छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची बासौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

चार मासूमों के सिर से छिना मां का साया

मृतका गीता देवी अपने पीछे चार बच्चों देवयानी (7), श्रद्धा (5), चंदा (3), पीयूष (1) को छोड़ा है। मां का साया छिनने से चारों मासूम की परिवरिश का सवाल खड़ा हो गया है। बासौनी पुलिस को बच्चों ने बताया कि किस तरह से गला घोंट कर गीता देवी की जान ली गई है। खरगपुरा पहुंचे मायके की महिलाएं रोते-बिलखते हत्या का आरोप लगाती रहीं।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button