Sport : 6,6,6,6,6,6… टिम डेविड ने रचा इतिहास, 8 छक्के ठोक बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने IPL 2026 के नंबर-1 बल्लेबाज #INA

RCB vs CSK : आईपीएल 2026 का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी के फिनिशर और ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ने टिम डेविड ने तहलका मचा दिया है. उन्होंने आरसीबी के लिए सीएसके के खिलाफ पांचवें नंबर पर आकर तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. इसके पारी के साथ ही उन्होंने आईपीएल 2026 में इतिहास रच दिया है.

टिम डेविड ने खेली तूफानी पारी 

इस मैच में टिम डेविड विस्फोटक अंदाज में 25 बॉल में 70 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 8 छक्के लगाए और उनके बल्ले से 3 चौके निकले. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 280.00 का रहा.

इस पारी के 19वें ओवर में टिम डेविड सीएसके के गेंदबाज जेमी ओवर्टन को लगातार 3 बॉल पर 3 छक्के मारे. इस ओवर में उन्होंने कुल 4 छक्के और 1 चौका भी लगाया. इस ओवर में उन्होंने पूरे 32 रन बटोरे और आरसीबी को 250 तक पहुंचाने में मदद की. 

टिम डेविड ने रचा इतिहास

इस पारी में उन्होंने कुल 8 छक्के लगाए. इसके साथ ही वो आईपीएल 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वो मुंबई इंडियंस के रियान रिकेल्टन के साथ 8 छक्कों के साथ आईपीएल 2026 के एक मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बललेबाज बन गए हैं. 

IPL 2026 एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

  1. रियान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस) – 8 छक्के 
  2. टिम डेविड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 8 छक्के
  3. समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स) – 7 छक्के
  4. रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – 6 छक्के
  5. विराट कोहली ( रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 5 छक्के 

इस क्लब में भी टिम डेविड ने मारी एंट्री

इसके साथ ही टिम डेविड इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पांचवें नंबर पर या उससे नीचे  बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने युवराज सिंह और एबी डिविलियर्स की लिस्ट में एंट्री मारी है. 

RCB के लिए नंबर 5 या उससे नीचे के बल्लेबाज़ों के लिए सबसे ज्यादा छक्के

  • 9 – युवराज सिंह बनाम DC, 2014
  • 8 – एबी डिविलियर्स बनाम SRH, 2014
  • 8 – टिम डेविड बनाम CSK, 2026

ये भी पढ़ें : RCB vs CSK: विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, मात्र 28 रनों की पारी खेलकर बने नंबर 1 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें : SRH vs LSG: मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, सिराज को पछाड़कर ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

6,6,6,6,6,6… टिम डेविड ने रचा इतिहास, 8 छक्के ठोक बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने IPL 2026 के नंबर-1 बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close