राजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में कॉलोनियां-सड़कें डूबीं:MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा; दिल्ली में 8 दिन में महीनेभर की बारिश हुई- INA NEWS

देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। राजस्थान के जयपुर में रविवार सुबह 6 से 9 बजे तक लगातार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में सड़कों पर 3-4 फीट तक पानी भर गया। घरों में भी पानी घुस गया। वहीं, चूरू में भी कॉलोनियां डूब गईं। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शनिवार रात 9 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 6 इंच बारिश हुई। पानी नर्मदा नदी पर बने पुल के ऊपर से बह रहा है। दिल्ली में पिछले 8 दिनों के दौरान महीने भर की बारिश हो गई। दिल्ली में अगस्त के शुरुआती 8 दिनों में 230.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो महीने की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से ज्यादा है। अगस्त में 2024 के बाद यह सबसे ज्यादा बारिश है। शनिवार को कालिंदी कुंज बॉर्डर, ITO, प्रेस एन्क्लेव मार्ग सहित कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |