सीजी- CG: पुलिस प्रताड़ना व बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, CM और गृहमंत्री का फूंका पुतला – INA

Table of Contents
बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। रविवार को जिलाध्यक्ष झूमुकलाल दीवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कोंडागांव स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और बैठक के बाद कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया।
कांग्रेस के इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस की कार्रवाई और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि सरकार पुलिस प्रताड़ना और कानून व्यवस्था को लेकर लापरवाह है, जिससे जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।







