Sport : राजस्थान रॉयल्स के जीतने के बाद बदला प्वॉइंट्स टेबल का हाल, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम #INA

IPL 2026 Updates Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और एक के बाद एक धमाकेदार देखने को मिल रहे हैं. शनिवार को डबल हेडर हुआ, जिसमें दोपहर में दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, तो वहीं रात के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को धूल चटाई. सीजन के पहले डबल हेडर के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है. तो आइए जानते हैं कि प्वॉइंट्स टेबल में अब कौन सी टीम किस स्थान पर है…
टेबल टॉप पर बनी राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 की शुरुआत शानदार रही है. राजस्थान ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज किए हैं. पहले मैच में रियान पराग एंड कंपनी ने चेन्नई सुपर किंग्स पर एकतरफा जीत दर्ज की थी. तो वहीं, दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में हराकर टीम ने दूसरी जीत दर्ज की. इसी के साथ अब आरआर 4 अंक और +2.233 नेट रन रेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर है.
5️⃣ Overs, 6⃣ wickets 🔥
The game-changing sequence of events that swung things @rajasthanroyals‘ way 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRR pic.twitter.com/8EKDrr7x1M
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
राजस्थान रॉयल्स के अलावा 2 टीमें और भी हैं, जिन्होंने अब तक 2-2 मैच जीते हैं. जी हां, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमों ने भी अब तक खेले दोनों ही मैच जीते हैं और क्रमश: प्वॉइंट्स टेबल में 4-4 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर है.
3 टीमों के पास हैं 2-2 अंक
प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-4 पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है, जिसने एक मैच खेला है और पहले ही मैच में शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस ने 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच जीता है और एक मैच में हार का सामना किया है और क्रमश: अंक तालिका में 5वें और 6वें नंबर पर है.
The defining moment 👊
🎥 @rajasthanroyals clinch a #TATAIPL classic by 6⃣ runs . jump . the 🔝 of the points table 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/6D02Fh0IHv#KhelBindaas | #GTvRR pic.twitter.com/XGjFMb7bHy
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
4 टीमें नहीं खोल पाई हैं जीत का खाता
IPL 2026 में अब तक 4 टीमों की जीत का खाता नहीं खुला है. गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स. इनमें से 3 टीमें हैं, जिन्होंने 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच हारे हैं. GT, KKR और CSK. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक मैच खेला है और उसे जीता है.
ये भी पढ़ें: 20 बॉल में सेंचुरी चाहिए! वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देख हुई ऐसी डिमांड, जिससे हर कोई है हैरान
राजस्थान रॉयल्स के जीतने के बाद बदला प्वॉइंट्स टेबल का हाल, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









