सीजी- Raigarh: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक; बीमा भी नहीं हुआ था – INA

तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिलूपारा गांव में स्थित गणेश ट्रेडर्स में बीती रात 12 बजे के आसपास आग लग गई। इस आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने इस घटना से तमनार पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम के अलावा फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था।
बताया जा रहा है कि दुकान के बरामदे का बल्ब और नेम प्लेट वाले बोर्ड की लाइट जल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ही दुकान में आगजनी की घटना हुई होगी। दुकान संचालक के अनुसार दुकान में करोड़ों का हार्डवेयर सामान रखा हुआ था और दुकान का बीमा भी नहीं हो पाया था।
तमनार पुलिस ने बताया कि आगजनी की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची है। काफी मात्रा में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया है। यहां आगजनी की घटना शॉर्ट सर्किट से हुई है या किसी अन्य कारण से हुई इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। जांच के बाद ही आगजनी के कारणों का पता लगाया जा सकता है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









