‘सेवा की अनकही कहानियां’ पर दिल्ली में 1,250 नुक्कड़ नाटक:पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने किया अभियान का ऐलान; पहले दिन 176 प्रस्तुतियां, 30-35 टीमें जुटेंगी- INA NEWS

दिल्ली सरकार का कला एवं संस्कृति विभाग साहित्य कला परिषद के माध्यम से सेवा की अनकही कहानियां थीम पर पूरे शहर में नुक्कड़ नाटक अभियान शुरू करेगा। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। अभियान के तहत दिल्ली में करीब 1,250 नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। हर मंडल में चार प्रस्तुतियां करने की योजना है। कपिल मिश्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को सेवा, स्वच्छता और देश के विकास से जुड़ी पहलों के प्रति जागरूक करना है। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नागरिकों को सेवा गतिविधियों से जुड़ने और अपने दैनिक जीवन में सेवा भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कुछ प्रमुख स्थानों पर मंच प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी। अभियान के पहले दिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में करीब 176 नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। ये नाटक मंडलों, बस्तियों और कॉलोनियों के अलावा प्रमुख मॉल, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर होंगे। अभियान में 30 से 35 नुक्कड़ नाटक टीमें एक साथ प्रस्तुतियां देंगी। नाटकों की पटकथा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और सेवा पर उनके जोर को भी शामिल किया गया है। मंत्री ने कहा कि कला के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश देने का प्रयास है कि वे दिल्ली और देश के विकास में अपने स्तर पर किस तरह योगदान दे सकते हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button