कॉकरोच पार्टी के संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR:बंगाल से दिल्ली लाए जा रहे 2 हजार CRPF जवान; दावा- वांगचुक से मिले नड्डा-जितेंद्र सिंह- INA NEWS

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। जंतर-मंतर पर बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हैं। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी शामिल थे। इधर दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज की हैं। इनमें संसद मार्ग थाने में 4, कनॉट प्लेस में 3 और मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एक-एक FIR दर्ज हुई है। प्रदर्शनकारियों पर RAF जवानों पर जानलेवा हमला, पथराव, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिले। वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता में भर्ती कराया गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 5 तस्वीरें… 21 जुलाई को प्रदर्शन से जुड़े 3 बड़े अपडेट्स… कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बीते 2 दिन क्या हुआ, यहां देखें… जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |