यूपी – Kanpur: सेंट्रल स्टेशन पर 24 घंटे डाक बुकिंग सेवा बंद, अब सुबह आठ से रात 11:15 तक, ये रही पूरी जानकारी – INA

रेल डाक सेवा (आरएमएस) कानपुर पोस्टल मंडल ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन स्थित स्टेट प्लानिंग कमीशन (एसपीसी) एक्सटेंशन काउंटर की सातों दिन और 24 घंटे की बुकिंग सुविधा समाप्त कर दी है। विभाग की समीक्षा में देर रात और बढ़े हुए समय के दौरान नाममात्र या शून्य बुकिंग मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब यह सेवा सुबह आठ से रात 11:15 बजे तक रहेगी।




रेल डाक सेवा कानपुर पोस्टल मंडल के प्रवर अधीक्षक अरुण यादव ने बताया कि कानपुर आरएमएस सहित मंडल के सभी रेलवे स्टेशन स्थित एसपीसी एक्सटेंशन काउंटर अब दो शिफ्टों में संचालित होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशन के काउंटरों पर समय में बदलाव किया गया है लेकिन प्रधान डाकघरों में स्पीड पोस्ट, पार्सल और अन्य डाक सेवाओं की सातों दिन और 24 घंटे बुकिंग सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button