यूपी – छात्रा की निर्मम हत्या: सागर की मां बोली- गुस्से में खो बैठता था खुद पर आपा, कारनामे पर यकीन नहीं हो रहा – INA

पीलीभीत में मेडिकल छात्रा कशिश पटेल की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाला पैरामेडिकल का छात्र सागर सिंह एकदम शांत रहता है। वहीं, जब उसे गुस्सा आता था तो वह खुद पर आपा खो बैठता था। इसी तैश में उसने पीलीभीत में मेडिकल छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एक माह पहले सागर गांव आया था और नीट का पेपर देकर लाैट गया था। घर में वह कम बातचीत करता था। गांव में परिजन और उसके साथियों में से किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि सागर ने गुस्से में हत्या कर दी और जेल पहुंच गया।


बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र के मेहुआ गांव निवासी सागर सिंह के पिता राम अवतार राज मिस्त्री और मां माया देवी गृहिणी हैं। दोनों को यकीन नहीं हो रहा कि पढ़ाई करने पीलीभीत गए उनके बेटे ने हत्या कर दी। गांव वालों को भी विश्वास नहीं हो रहा कि हमेशा शांत दिखने वाला सागर इस कदर उग्र भी हो सकता है। सागर का बड़ा भाई तेज सिंह पेशे से ड्राइवर हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button