यूपी – जौहर विवि पर शिकंजा: सपा का 45 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा दाैरा, प्रशासन अलर्ट, छात्रों का प्रदर्शन जारी – INA

प्रतिनिधिमंडल में ये नेता रहेंगे शामिल

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के साथ रामपुर के जिलाध्यक्ष अजय सागर, मुरादाबाद, बरेली, बिजनौर, अमरोहा और संभल के जिलाध्यक्ष, बरेली और मुरादाबाद के महानगर अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे। इनके अलावा विधायक कमाल अख्तर, नसीर अहम खां, शाहिद मंजूर, अताउर्रहमान, नवाब जान, मोहम्मद हाजी नासिर कुरैशी, मोहम्मद फहीम इरफान, शहजिल इस्लाम अंसारी, रफीक अंसारी, अतुल प्रधान, पंकज कुमार मलिक, पिंकी यादव, राम खिलाड़ी सिंह यादव, इकबाल महमूद, महबूब अली, स्वामी ओमवेश, तसलीम अहमद, मनोज कुमार पारस और राम अवतार सिंह सैनी शामिल होंगे।

पूर्व विधायकों में हाजी रिजवान, यूसुफ अंसारी, जगराम सिंह, विजय सिंह, भगवत शरण गंगवार, सुल्तान बेग, इस्लाम साबिर, विजय पाल सिंह, आरके शर्मा, महिपाल सिंह यादव, पीतम सिंह, हाजी सब्बन, अशफाक अली, नईम उल हसन, मूलचंद और शेख सुलेमान भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहेंगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button