नजफगढ़ में 25 करोड़ से 7 विकास कार्य शुरू:सीएम रेखा गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ किया शुभारंभ- INA NEWS

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ रुपए की लागत से सात विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों के तहत क्षेत्र की अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क और नालियों की स्थिति सुधारी जाएगी। वहीं, नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र की छह अन्य अनधिकृत कॉलोनियों में 33 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 10 विकास कार्य पहले से चल रहे हैं। इस तरह क्षेत्र में कुल 58 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 17 विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शुरू किए गए सात कार्यों में ईस्ट कृष्णा विहार के अलग-अलग हिस्सों और शिव विहार में सड़क व नालियों का सुधार शामिल है। ईस्ट कृष्णा विहार के भाग-1 से भाग-6 तक और शिव विहार में विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button