78 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, इस बार 19 शौर्य चक्र:13 मरणोपरांत पुरस्कार भी; 1 जवान को शौर्य चक्र और 5 को दोबारा सेना मेडल- INA NEWS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 13 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। राजपूताना राइफल्स के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र में बार दिया जा रहा है। वे फिलहाल 44 असम राइफल्स में तैनात हैं। उनके नाम के साथ सेना मेडल भी दर्ज है। इससे पहले जून 2026 में उन्हें भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों के विरुद्ध चलाए गए एक साहसिक अभियान के दौरान अद्वितीय वीरता दिखाने के लिए शौर्य चक्र मिल चुका है। इन अवॉर्ड में एक नाम आर्मी डॉग टायसन का भी है, जिसे ऑपरेशन रक्षक के तहत मेंशन इन डिस्पैचेस में शामिल किया गया है। वीरता पुरस्कारों की लिस्ट वीरता पुरस्कारों में बार शब्द का मतलब क्या है गैलेंट्री अवॉर्ड्स में बार शब्द का मतलब एक ही वीरता पुरस्कार उसी व्यक्ति को दोबारा मिलना होता है। यानी विजेता को दोबारा की गई वीरता के लिए मूल पदक के साथ अलग से मान्यता दी जाती है। मान लीजिए किसी सैन्य अधिकारी को शौर्य चक्र मिला। बाद में उसने फिर असाधारण वीरता दिखाई, जिसके लिए उसे दोबारा शौर्य चक्र दिए जाने की पात्रता बनती है। ऐसे में उसे दूसरा शौर्य चक्र देने के बजाय मूल शौर्य चक्र के साथ एक ‘बार’ दिया जाता है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button