बार काउंसिल अध्यक्ष ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स से माफी मांगी:स्वतंत्रता दिवस पर लेटर भेजा; पहले कहा था- CJI का विरोध करने वाले वकील नहीं बनेंगे- INA NEWS

बार काउंसिल इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह विवाद के बाद लॉ स्टूडेंट्स से माफी मांगी है। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक मनन ने स्वतंत्रता दिवस पर एक लेटर के जरिए माफीनामा भेजा है। हालांकि इस लेटर में यूनिवर्सिटी का नाम नहीं लिया गया है, न ही सीधे तौर पर विवाद का जिक्र है। लेकिन इसमें पिछले दिनों हुए घटनाक्रमों के बारे में लिखा है। मनन ने लिखा- वर्तमान विवाद से जुड़ी किसी भी बात, मेरे किसी शब्द या लेटर से हमारे कानून के छात्रों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए माफी चाहता हूं। ऐसा कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए। खेद जताना प्रतिष्ठा या अहंकार का विषय नहीं है। यह केवल इस बात की स्वीकृति है कि हमारे छात्रों की भावनाएं और चिंताएं मायने रखती हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NALSAR विवाद पर काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को फटकार लगाई थी। CJI सूर्यकांत ने कहा था- भले ही छात्रों का फैसला गलत हो फिर भी उन्हें अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है। हैदराबाद यूनिवर्सिटी से जुड़ा विवाद समझें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button