Sport : IPL 2026: हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी को मिली बड़ी सजा, जानिए किस गलती का ठहराया गया दोषी? #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के अब तक कुल 18 मुकाबले खेले जा चुके हैं. आईपीएल का पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 23 रनों से जीत हासिल कर ली है. इस मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के एक खिलाड़ी को बड़ी सजा दी गई है. उन्होंने नियम तोड़ने का दोषी पाया गया है, जिसके बाद उन पर बड़ा एक्शन लिया गया है. तो आइए जानते हैं कि वो खिलाड़ी कौन है और उसे क्या सजा मिली है.

दिल्ली कैपिटल्स के किस खिलाड़ी को मिली सजा

दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा को सजा मिली है. उन्होंने आईपीएल में नियम तोड़ने का दोषी पाया गया है. इसके लिए उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उनके अनुशासन में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है. उनको किस नियम को तोड़ने के लिए सजा मिली है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

फॉर्थ अंपायर को गली देने की मिली सजा

दिल्ली कैपिटल्स के बैटर नीतीश राणा पर लेवल 1 कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया. उन्होंने फॉर्थ अंपायर के साथ लंबी बहस के की थी, जिसके बाद उन्हें मैच के दौरान सुनाई देने वाली गंदी भाषा के इस्तेमाल से जुड़े आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. राणा, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट सब्स में चुना गया था, लेकिन वो मैच में नहीं खेले, उन्होंने अपनी गलती मान ली और सजा मान ली.

4 फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं राणा

आपको बता दें कि नीतीश राणा ने अब तक 4 फ्रेंचाइजियों के लिए आईपीएल खेला है. उन्होंने मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल और दिल्ली कैपिटल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग खेला है.

नीतीश राणा ने आईपीएल में 121 मैच खेले हैं. उन्होंने 20 अर्धशतकों की मदद से 2873 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 27.36 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 136.03 का है. राणा के बल्ले से 264 चौके और 142 छक्के निकले हैं.

 

 

आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी दार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.

ये भी पढ़ें : ‘IPL फिल्म जैसा है, PSL में ज्यादा कॉम्पिटिशन है…’ पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा स्टार क्रिकेटर, भारत के खिलाफ उगली आग

IPL 2026: हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी को मिली बड़ी सजा, जानिए किस गलती का ठहराया गया दोषी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button