Technology, अमेजन सेल का काउंटडाउन शुरू: स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर होगी डील्स की भरमार, नोट कर लें डेट – Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Starts October 8 Deals Offers — INA

Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST

सार

Amazon Great Indian Festival Sale 2026:अमेजन का सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल’ 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस सेल में ग्राहकों को गैजेट्स, फैशन और होम अप्लायंसेज पर भारी छूट के साथ-साथ एसबीआई कार्ड्स और प्राइम मेंबरशिप पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

amazon great indian festival 2026 sale starts october 8 deals offers
अमेजन पर जल्द शुरू होगा इंडियन फेस्टिव सेल। – फोटो : अमेजन

त्योहारी सीजन का काउंटडाउन शुरू होते ही ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन इंडिया ने अपने सबसे बड़े सेल कार्निवल ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ की शुरुआत की तारीख 8 अक्टूबर 2026 तय कर दी है। इस मेगा सेल में स्मार्टफोन, लाइफस्टाइल अप्लायंसेज, ट्रेंडी फैशन, ब्यूटी और रोजमर्रा की जरूरतों के सामान पर अब तक के सबसे तगड़े डिस्काउंट्स देखने को मिलेंगे।

रॉक-बॉटम प्राइसेज और धमाकेदार सेविंग्स

अमेजन के मुताबिक, इस साल ग्राहकों को करोड़ों प्रोडक्ट्स पर साल की सबसे कम कीमतों का लुत्फ उठाने को मिलेगा। बाजार में तहलका मचाने के लिए ब्लॉकबस्टर डील्स, टॉप हंड्रेड डील्स और हर शाम 8 बजे वाली स्पेशल डील्स की पूरी प्लानिंग की गई है। इसके अलावा एक्सचेंज मेला, नो-कॉस्ट ईएमआई और ‘बाय मोर सेव मोर’ जैसे विकल्प ग्राहकों के बजट को और भी ज्यादा किफायती बना देंगे।

प्राइम मेंबर्स और बैंक कार्ड्स पर डबल फायदा

शॉपिंग को और भी वैल्यू-फॉर-मनी बनाने के लिए कंपनी एसबीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड सहित ईएमआई ट्रांजैक्शन्स पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट ऑफर कर रही है। वहीं प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए यह मौका और भी खास होगा, जिन्हें चुनिंदा ऑफर्स पर 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। शॉपिंग के साथ-साथ प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाने के लिए नई ओरिजिनल वेब सीरीज और फिल्मों की एक्सक्लूसिव फेस्टिव लाइन-अप भी तैयार है।

मिनटों में होगी डिलीवरी, 100 शहरों तक विस्तार

त्योहारी ऑर्डर्स को सुपरफास्ट स्पीड से पहुंचाने के लिए कंपनी ने अपने लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को रिकॉर्ड स्तर पर अपग्रेड किया है। ‘अमेजन नाउ’ के जरिए जालंधर, वारंगल और वेल्लोर जैसे छोटे-बड़े साठ से अधिक शहरों में ग्रोसरी से लेकर छोटे गैजेट्स की डिलीवरी अब मिनटों में संभव होगी। कंपनी का इरादा दिवाली से पहले इस क्विक सर्विस को सौ शहरों तक पहुंचाने का है। इस मेगा सीजन की तैयारियों के दम पर देश भर में 1.6 लाख से अधिक नए रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी नई खरीदारी का मूड बना रहे हैं, तो अपनी विशलिस्ट तुरंत लॉक कर लीजिए।

और पढ़ें…

Source link

Back to top button