Sport : IPL 2026 के बीच शोक में डूबे क्रिकेटर्स, आशा भोसले के निधन पर गौतन गंभीर, धवन से लेकर हरभजन ने दी श्रद्धांजलि #INA

Asha Bhosle Death Cricketers Reaction: भारत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल उम्र निधन हो गया है. उन्होंने आज 12 अप्रैल को मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. उनके निधन से देश में शोक की लहर है. लगभग 7 दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले के जाने से संगीत जगत को गहरा सदमा लगा है. उनके निधन पर कई क्रिकेटर्स ने अपना शोक व्यक्त किया किया है.
गौतम गंभीर ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, महान कलाकार आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुःख हुआ. उनकी शालीनता और अतुलनीय प्रतिभा हमेशा हमारी स्मृतियों में बसी रहेगी!
Saddened by the demise of legendary Asha Bhosle Ji. Her elegance and incomparable talent will always remain in our memories! pic.twitter.com/5jK25lRkIE
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 12, 2026
शिखर धवन ने आशा भोसले पर शोक व्यक्त किया
भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी महान गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया है. धवन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “उनकी आवाज़ सुनते हुए बड़ा हुआ… और वो कभी पुरानी नहीं लगी. आशा भोसले जी सदा अमर रहेंगी. ओम शांति”
Grew up listening . her voice… and it never got old. Asha Bhosle ji will always remain timeless. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/aLV8MQfNBi
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) April 12, 2026
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया है. हरभजन सिंह ने लिखा, आशा भोसले जी के बारे में ऐसी खबर सुनकर हमें याद आता है कि उनकी आवाज़ ने कितनी पीढ़ियों को गहराई से छुआ है. एक सच्ची महान हस्ती जिनका संगीत समय और भावनाओं से परे है. उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी. प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद.”
Hearing such news about Asha Bhosle ji reminds us how deeply her voice has touched generations. A true legend whose music transcends time and emotion. Her legacy will forever live in our hearts. Thank you for the inspiration. #AshaBhosle #Legend #RIPASHATAYI pic.twitter.com/1r4OdrBCNx
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 12, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026 सीजन के बीच मजबूत होगी KKK, खेलने के लिए तैयार है सबसे खतरनाक गेंदबाज, CSK में मचाया था तहलका
IPL 2026 के बीच शोक में डूबे क्रिकेटर्स, आशा भोसले के निधन पर गौतन गंभीर, धवन से लेकर हरभजन ने दी श्रद्धांजलि
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,