Sport : पर्पल कैप का प्रबल दावेदार बना 25 साल का गेंदबाज, IPL 2026 में विकेटों के मामले में कर ली भुवनेश्वर कुमार की बराबरी #INA

IPL 2026 Purple Cap Update: आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस मैच दर मैच बेहद रोमांचक होती जा रही है. सीजन के आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं और लगभग हर मैच में ही पर्पल कैप का दावेदार बदलता है. शनिवार को CSK VS MI के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के 25 वर्षीय गेंदबाज ने 3 विकेट लिए और इसी के साथ उसने पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली. हालांकि, वह उनसे आगे निकलने से चूक गए और अब दोनों ही गेंदबाज 17-17 विकेट के साथ बराबरी पर हैं. मगर, अभी पर्पल कैप तो भुवनेश्वर कुमार के सिर पर ही सजी हुई है.

कगिसो रबाडा पांचवें नंबर पर हैं काबिज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर कगिसो रबाडा का नाम आता है. गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में 24.14 के औसत से 14 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.65 की इकोनॉमी से रन दिए हैं.

चौथे नंबर पर हैं एहसान मलिंगा

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज एहसान मलिंगा का नाम आता है. एहसान ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 15 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.16 की इकोनॉमी से रन भी लुटाए हैं.

तीसरे नंबर पर हैं जोफ्रा आर्चर

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नाम आता है राजस्थान रॉयल्स के स्टार पेसर जोफ्रा आर्चर का. इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 21.26 के औसत से 15 विकेट झटके हैं. इस दौरान आर्चर ने 8.62 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

अंशुल कंबोज नंबर-2 पर पहुंचे

मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले में अंशुल कंबोज ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट झटक लिए. इसी के साथ अंशुल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. 25 साल के अंशुल कंबोज ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 15.82 के औसत से 17 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.49 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी है पर्पल कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहले नंबर पर मौजूद हैं. वैसे तो भुवनेश्वर ने भी अंशुल कंबोज के बराबर 17 विकेट ही लिए हैं. मगर, बेहतर औसत के चलते पर्पल कैप उन्हीं के सिर पर सजी हुई है. भुवनेश्वर ने इस सीजन अब तक 9 मैचों की 9 पारियों में 15.52 के औसत से 17 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.54 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

रैंकखिलाड़ीटीममैचविकेटऔसतइकोनॉमी
🥇 1Bhuvneshwar KumarRoyal Challengers Bengaluru91715.527.54
🥈 2Anshul KambojChennai Super Kings91715.828.49
🥉 3Jofra ArcherRajasthan Royals101521.268.62
4️⃣Ehsan MalingaSunrisers Hyderabad9159.16
5️⃣Kagiso RabadaGujarat Titans91424.149.65

ये भी पढ़ें: ‘उन्हें आउट करने के लिए हमने कुछ…’, CSK से हारने के बाद ये क्या बोल गए हार्दिक पांड्या, वायरल हुआ बयान

पर्पल कैप का प्रबल दावेदार बना 25 साल का गेंदबाज, IPL 2026 में विकेटों के मामले में कर ली भुवनेश्वर कुमार की बराबरी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button