Sport : हथकड़ी के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से ब्रायडन कार्स को किया गया बाहर, नाइटक्लब विवाद में फंसा इंग्लैंड का स्टार बॉलर #INA

Brydon Carse Night Club: इंग्लैंड के एक क्रिकेटर का एक बार फिर नाइट क्लब विवाद सामने आया है. शनिवार की रात डर्बी में एक नाइटक्लब के बाहर इंग्लैंड के 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को हथकड़ी पहने देखा गया, जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अब बोर्ड ने इस घटना के बाद कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हटा दिया है और अब क्रिकेट रेगुलेटर पूरे मामले की जांच कर रहा है. ब्रायडन कार्स की जगह 23 वर्षीय तेज गेंदबाज सॉनी बेकर को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल किया गया है.
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से ब्रायडन कार्स को किया गया बाहर
नाइटक्लब विवाद के बाद पाकिस्तान के खिलाफ 27 अगस्त से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से गेंदबाज ब्रायडन कार्स को इंग्लैंड के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह सॉनी बेकर को इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल किया गया है. सॉनी बेकर एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. वह अपनी तेज रफ्तार के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इसी साल 17 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू किया था.
🚨 JUST IN 🚨
Brydon Carse has been withdrawn from England’s squad for the 2nd Test against Pakistan while the Cricket Regulator investigates events from Saturday night in Derby.
Sonny Baker has been called up as his replacement.#ENGvPAK #Cricket pic.twitter.com/MZmB1tU4n9
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 24, 2026
नाइट क्लब के बाहर हाथों में हथकड़ी के साथ दिखे थे ब्रायडन कार्स
शनिवार रात एक नाइट क्लब के बाहर कहासुनी के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को पुलिस ने हाथों में हथकड़ी लगाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कार्स को नाइटक्लब के बाहर पुलिस अधिकारियों से घिरे हुए देखा जा सकता है. वीडियो में इंग्लैंड के उनके साथी खिलाड़ी मैथ्यू पॉट्स और पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी दिखाई दे रहे हैं. हालांकि उन पर कोई आपराधिक आरोप नहीं लगा है, लेकिन इस घटना के बाद कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है.
🔴BIG CONTROVERSY FOR ENGLAND – BRYDON CARSE SEEN BEING LED AWAY BY POLICE 🤯
– Brydon Carse was seen being led away in handcuffs outside a nightclub in Derby.
– He was briefly detained but not arrested, and was later released without charge.
– The ECB has launched an… pic.twitter.com/vsDRAS0ITo
— Sam (@cricsam02) August 23, 2026
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में हुए थे शामिल
ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में नहीं चुना गया था. दरअसल ECB ने उन्हें काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलने की इजाजत दे दी थी. हालांकि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा बनाया गया, लेकिन अब विवाद के बाद उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है. वीडियो आने के बाद ECB के एक प्रवक्ता ने कहा था, “हमें डर्बी में कल रात हुई एक घटना के बारे में पता चला है और हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं. जैसे ही संभव होगा, हम आगे की जानकारी देंगे.” अब उन्हें बाहर कर दिया गया है.
Is that Ben Stokes lurking in the background? 🤣🤣🤣
Mate, your buddy Brydon Carse is getting arrested and you’re hiding behind the bloody pillar! 😂😂😂
What would joe root thinking right now 🤯🤣🤣#EnglandCricket #JoeRoot pic.twitter.com/fM2Pv27bL3
— Charlie (@Shanks63331148) August 23, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: ऑस्ट्रेलिया में 2 दिन में टेस्ट मैच खत्म, फिर भी पिच ‘फिट’… भारतीय उपमहाद्वीप से इतनी नफरत और दोहरा मापदंड क्यों?
हथकड़ी के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से ब्रायडन कार्स को किया गया बाहर, नाइटक्लब विवाद में फंसा इंग्लैंड का स्टार बॉलर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,