यूपी – फिर फंसा पेच: कमेटी बनाकर होगी एचएलए मैचिंग, तब शुरू होगी हाथ की जांच, GSVM प्रशासन ने कहा- अधूरे हैं दस्तावेज – INA

आईटीबीपी जवान की मां के कटे हाथ की जांच फिलहाल शुरू नहीं हो पाएगी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अधूरे दस्तावेजों का हवाला दिया है। बताया कि एक जून को डीएम को पत्र लिखकर कमेटी बनाने की मांग की जाएगी। इसके बाद एचएलए मैचिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने फाॅरेंसिक हिस्टोपैथालॉजी कराने का भी सुझाव दिया है।




फतेहपुर के खागा निवासी आईटीबीपी जवान की मां निर्मला देवी को सांस की तकलीफ के बाद 13 मई को कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां से परिजन उन्हें पारस हॉस्पिटल ले गए थे जहां 17 मई को निर्मला देवी का एक हाथ काट दिया गया। आईटीबीपी जवान ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से जांच कराकर न्याय की मांग की। इसके बाद 30 मई को पुलिस ने कटा हाथ हिस्टोपैथालॉजी जांच के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज भेजा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button