यूपी – UP: महिला बोली- शादी का झांसा देकर एक माह अपने साथ रखा, अब वो सात फेरे लेने से मुकर गया – INA

जनपद कन्नौज की एक महिला ने शमसाबाद निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर अपने साथ रखने और बाद में विवाह से इन्कार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कई वर्ष पूर्व हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। कस्बा के एक मोहल्ले में रहने वाला युवक उसे बहलाकर अपने साथ ले आया और शादी करने का भरोसा दिया।




महिला का कहना है कि युवक ने करीब एक माह तक उसे अपने साथ रखा लेकिन बाद में विवाह करने से साफ इन्कार कर दिया। युवक के व्यवहार से उसे मानसिक और सामाजिक रूप से काफी आघात पहुंचा है। थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button