Sport : वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता के लिए BCCI ने बनाया खास प्रावधान, 15 साल के खिलाड़ी को घुलने-मिलने का मिलेगा समय #INA

Vaibhav Sooryavanshi को 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री मिल गई है. भारतीय चयनकर्ताओं ने शनिवार दोपहर आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टी-20 टीम का ऐलान किया और तीनों ही टीमों में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि अब वैभव को डेब्यू करने का मौका कब मिलता है. हालांकि, इससे पहले बीसीसीआई ने इस 15 साल के खिलाड़ी को सहज महसूस कराने के लिए एक खास प्रावधान बनाया है, जिसके तहत इनके माता-पिता भी साथ में दौरों पर जा सकते हैं, जिसका पूरा खर्च बीसीसीआई उठाने वाली है. इसकी पुष्टि खुद देवजीत सैकिया ने की है, जो बोर्ड में सचिव पद पर आसित हैं.
वैभव सूर्यवंशी के पेरेंट्स के लिए क्या प्रावधान लेकर आई BCCI?
15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने वाले वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को लेकर बीसीसीआई ने एक खास प्रावधान बनाया है. इसके मुताबिक उनके पेरेंट्स चाहें, तो वह इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर अपने बेटे के साथ जा सकते हैं और साथ रह सकते हैं. इसका पूरा खर्च भारतीय क्रिकेट बोर्ड उठाने वाला है.
इस बारे में बताते हुए देवजीत सैकिया ने एचटी डिजिटल से बात करते हुए बताया कि, “आज उनका चयन सीनियर टीम में हो गया है. हम उनके माता-पिता से अनुरोध करेंगे. अगर वे जाना चाहें तो जा सकते हैं. दरअसल, उनके पिता कल श्रीलंका जा रहे हैं. यह हमारी तरफ से है. और उसके बाद, अगर उनके माता-पिता भी इंग्लैंड जाना चाहें, तो बीसीसीआई इसमें उनका साथ देगा क्योंकि वह अभी बच्चा है.”
A GREAT GESTURE BY BCCI 🇮🇳
BCCI has decided . allow the Vaibhav Sooryavanshi’s parents . accompany him . Ireland & England tours, Board will cover all their expenses. [Sportstar] pic.twitter.com/ROWHsYLvZB
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 6, 2026
“इसलिए, उसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ घुलने-मिलने में थोड़ा समय लगेगा. इस लिहाज से हम उनकी मदद कर रहे हैं. हम सभी माता-पिता को इसकी अनुमति नहीं देते. बात यह नहीं है, लेकिन चूंकि वह 15 साल का है, इसलिए उसे सहज महसूस करना चाहिए और उसे बड़ों की दुनिया में ढलने के लिए थोड़ा समय मिलना चाहिए.”
श्रीलंका जा रहे हैं अभी वैभव सूर्यवंशी के पिता
मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी भारत की ए टीम का हिस्सा हैं और श्रीलंका दौरे पर हैं. जहां, 9 जून से इंडिया ए के मैच खेले जाने वाले हैं. देवजीत सैकिया ने आगे बताया कि वैभव के पिता श्रीलंका जा रहे हैं, जिसका खर्च बीसीसीआई उठाने वाली है. इसकी वजह ये है कि वैभव अभी नाबालिग हैं.
देवजीत सैकिया ने आगे कहा, “उन्हें इंडिया ए टीम की सीनियर टीम के साथ श्रीलंका जाने के लिए चुना गया है. चूंकि वह अभी छोटे बच्चे हैं, इसलिए नाबालिग हैं. पहले वह अपने हम उम्र खिलाड़ियों के साथ यात्रा करते थे. अंडर-19 विश्व कप वगैरह. वे सभी उनके ही आयु वर्ग के हैं. उम्र में थोड़ा-बहुत अंतर है, लगभग बराबर. लेकिन चूंकि वह पुरुषों की टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं, जिसमें सभी वयस्क खिलाड़ी हैं, इसलिए हमें लगता है कि उनके माता-पिता या परिवार का कोई भी सदस्य उनके साथ श्रीलंका जा सकता है.”
A proud, proud moment for the Sooryavanshi family! 🥹#VaibhavSooryavanshi becomes the youngest-ever player . receive a call-up . the Indian Senior Men’s Cricket Team! 🇮🇳#ENGvIND pic.twitter.com/rTjB971f7E
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी के पास है इतिहास रचने का सुनहरा मौका
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है. उन्हें 15 साल 30 दिन की उम्र में भारतीय टीम में जगह मिल गई है. जी हां, वैभव को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टी-20 टीम में शामिल किया गया है. मगर, अब सवाल उठता है कि वह डेब्यू कब करेंगे? हालांकि, इसमें से किसी भी दौरे पर यदि वैभव को डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह इतिहास रच देंगे. उनके पास भारत की ओर से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का सुनहरा मौका है. आपको बता दें, फिलहाल ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिनों में भारत के लिए अपना डेब्यू मैच खेला था.
ये भी पढ़ें: ‘उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था’, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता के लिए BCCI ने बनाया खास प्रावधान, 15 साल के खिलाड़ी को घुलने-मिलने का मिलेगा समय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,