Sport : IND VS SL: बारिश खराब न कर दे भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल? जानिए आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम #INA

IND VS SL DAY-2 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच का पहला दिन मेहमान टीम के पक्ष में रहा. टीम इंडिया ने 300 रन बोर्ड पर लगाए और 5 विकेट गंवाए. ऐसे में अब टीम इंडिया दूसरे दिन अपने इस स्कोर को और बड़ा बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मगर, क्रिकेट फैंस के लिए कोलंबो से बुरी खबर सामने आ रही है, क्योंकि आज वहां बारिश की संभावना है. आइए इससे पहले जान लेते हैं कि आज कोलंबो का मौसम कैसा रहने वाला है, क्योंकि अगर बारिश आती है, तो उससे मैच का मजा खराब हो सकता है और क्रिकेट फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है.

आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ सकता है, क्योंकि आज वहां बारिश की संभावना काफी ज्यादा है. सुबह जहां बारिश की संभावना 96% है, वो रात में बढ़कर 97% हो रही है, जिसका असर मैच पर पड़ सकता है. तापमान 29 से 26 डिग्री तक रह सकता है. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है और ह्यूमिडिटी 80% रहेगी. हालांकि, गौर करने वाली बात है श्रीलंका में मौसम बदलता रहता है और इससे पहले भी कई बार ऐसे फॉरकास्ट के बावजूद बारिश नहीं हुई है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि बारिश इस मैच को प्रभावित करेगी, तो कितना करेगी.

पहले दिन भारत का स्कोर 300/5

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली. पहले दिन टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए. देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर दम दिखाया और 117 रनों की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली. रवींद्र जडेजा 43 रन बनाकर आउट हुए. यशस्वी जायसवाल ने 45 और केएल राहुल ने 18 रन बनाए. वहीं, ऋषभ पंत 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे. अब क्रीज पर ध्रुव जुरेल 7(31) और सारांश जैन 4(5) रन पर नाबाद बरकरार हैं.

ऋषभ पंत की फिटनेस पर आया अपडेट

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले दिन जब बल्लेबाजी करने के लिए आए तो, लाहिरू कुमारा की शॉर्ट बॉल को पूल करते समय ऋषभ पंत की कलाई में चोट लग गई. इसके बाद वो 3 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ड होकर वो पवेलियन लौट गए. हालांकि, अब वह ठीक हैं और उम्मीद है कि दूसरे दिन जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी के लिए आएंगे.

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने ऋषभ पंत की चोट पर बड़ा बयान दिया है. उनके बयान से भारतीय क्रिकेट फैंस को पंत की चोट पर बड़ा अपडेट मिला है. उन्होंने कहा कि, ‘पंत की चोट गंभीर नहीं है और उनके ठीक होने की उम्मीद है. ऋषभ पंत कल बैटिंग के लिए ठीक रहेंगे’.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी नसीहत, दिग्गज ने रेड बॉल क्रिकेट में सफल होने का दिया गुरुमंत्र, कहा- ‘बैलेंस बनाना होगा’

IND VS SL: बारिश खराब न कर दे भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल? जानिए आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button