खबर शहर , बच्चा चोर!: मासूमों को दिया खाने का लालच, एक को पकड़कर ले जा रहा था शातिर; ग्रामीणों ने दबोचा – INA

आगरा के कस्बा मलपुरा में बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना शुक्रवार रात की है। कस्बा मलपुरा निवासी श्यामवीर सिंह ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे एक युवक गली में खेल रहे उनके बेटे यश, बेटी भूमि, प्राची और पड़ोसी विजय के बच्चों को खाने का लालच देकर ले जाने लगा। उसके हाथ पर टैटू बना हुआ था। एक बच्ची ने यह सूचना परिजन को दी। 

इस पर ग्रामीणों बच्चों की तलाश शुरू की। करीब एक किलोमीटर दूर बरारा नहर के पास पहुंचे। वहां आरोपी युवक तीन बच्चों को छोड़कर एक बच्चे को साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button